जब कोई लड़का अपने Love को याद करता है तो वो उसकी याद में इस शायरी को लिखता है, सच में ये शायरी आपको आपके प्यार की याद दिला देगी || Yaad||
उसकी याद अब भी क्यों आ जाती है... सारा दिन सारी रात हमको क्यों तड़पाती हैं, ऐसा लगता है कि अब ये साँस भी टूट जाती है, यार उसकी याद अब भी क्यों आती है आज भी उसे देखने पर ये दिल दर्द से भर जाता है, ये आँखे भी आँसू बहाय रह नहीं पाती है, यार उसकी याद अब भी क्यों आती है आज भी जब उसको किसी और के साथ देखता हूँ, तो हर पल ये दिल मर-मर जाता है, लेकिन क्या करू किसी से कुछ कह नहीं पाता है बस एक खालीपन सा लिये कही दूर चला जाता है, फिर भी उसकी याद पीछे से आती है, हमेशा की तरह दिल में दर्द दे जाती है, यार उसकी याद अब भी क्यों आती है उसके साथ बिताये लम्हो में हमको भर जाती है, उसके साथ बैठ के घंटो बात करना, कॉलेज जाते वक्त बाय-बाय करना, अपने हाथो से चॉकलेट खिलाना, और रूठने पे बार-बार मानना ये हमेशा याद दिलाती है, यार.... उसकी याद अब भी क्यों आ जाती है... Author. Satyam Singh ...